फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए तो बिजली भी चाहिए...

Thu, 01 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कार्मिक और उपभोक्ता मिलकर बिजली उद्योग सहित तमाम सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकते हैं। प्रदेश और देश में औद्योगिक क्रांति के लिए पर्याप्त विद्युत की आवश्यकता है।
विज्ञापन


यह आपूर्ति तभी पूरी हो सकती है, जब व्याप्त भ्रष्टाचार और बिजली चोरी पर अंकुश लगे। यह बातें विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी ने बुधवार को एक मैरेज हाल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश, सामाजिक कुरीतियों का विरोध, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए 29 सितंबर जेपी नगर बलिया से व्यवस्था परिवर्तन रथ के साथ प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। यह रथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए 11 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान पीके सिंह, आरसी मिश्रा, प्रभुनारायण पाँडेय प्रेमी, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश यादव, प्रदीप सिंह, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, अजय सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, रमाकांत सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें