फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिक्षकों का वेतन रुका तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षकों की बैठक बुधवार को ब्रह्मस्थान स्थित भोला सिंह सभागार में हुई। इसमें शिंक्षकों ने बीएसए द्वारा 425 शिक्षकों का जून का वेतन रोकने पर रोष जताया। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गर्मी में 10 हजार शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी किया। चुनाव से पहले कुछ शिक्षकों की ड्यूटी जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा नियमानुसार काटी गई साथ ही कुछ शिक्षक बीमार होने के कारण ड्यूटी नहीं कर पाए। बीएसए ने 425 शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित मानते हुए माह जून का वेतन रोकने कार्रवाई की गई है। कहा कि यदि शिक्षकों का वेतन रोका गया और उनकी समस्याओं का निंस्तारण नहीं किया गया तो 29 जून को बीएसए कार्यालय पर धरना देगा। इस मौके पर राजेंद्र यादव, संजय सिंह, अनिल सिंह, संतोष राय, कृपाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें