फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाले पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष मंशाराम के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व टीम द्वारा 70 वर्षों से नाले पर अवैध रूप से हुए कब्जे को हटाया गया। कब्जा हटने से लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि, कब्जे के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा था। बूढ़नपुर नगर पंचायत के लोगों के घरों में नाले पर कब्जा होने पर गंदा पानी जमा हो रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष से की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम से वार्ता की। बुधवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम द्वारा पुलिस फोर्स की मदद से नाले को कब्जा मुक्त कराया गया। लोगों ने बताया कि 70 वर्षों से इस नाले पर इसी बाजार के एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिससे जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई थी। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमित सिंह, राजस्व कर्मी नीरज तिवारी, मनोज सिंह, अविनाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें