नगरा/इंदरपुर। ब्लाॅक संसाधन केंद्र नगरा पर शुक्रवार को आईसीटी लैब एवं नवसुसज्जित सभागार का लोकार्पण रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि शिक्षा से सभी बच्चों को अभिसिंचित करें तभी राष्ट्र का विकास हो सकता है। कार्यक्रम में दयाशंकर, डाॅ. विद्यासागर उपाध्याय, सुदीप तिवारी, बच्चालाल, हेमंत यादव आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील कुमार, सतीश कुमार, सोनू सिंह, राजेश ने सहयोग किया।