फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अबू सलेम का भाई हूं, तुम्हें और तुम्हारे लड़के को कटवा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित न्यू चाइनीज एंड इटालियन पिज्जा रेस्टोरेंट के संचालक रामेश्वर कुमार ने बृहस्पतिवार को अबू हाकिम अंसारी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रामेश्वर कुमार ने आरोप लगाया किअबू हाकिम अंसारी से रेस्टोरेंट को एग्रीमेंट पर लिया है। इसके बाद भी अबू हाकिम अंसारी रेस्टोरेंट पर आकर गल्ले पर जबरदस्ती बैठता है। पैसे भी निकाल लेता है। जब उसके द्वारा इसका विरोध किया जाता है, तो कहता है कि मैं अंडर वर्ल्ड डान अबू सलेम का भाई हूं, तुम्हें और तुम्हारे लड़के को कटवा दूंगा। काफी भद्दी-भद्दी जाति सूचक गालियां भी देता है। मेरे सारे सामान को अपना कहता है। उसके द्वारा मुझे जाने से मारने की धमकी भी दी गई है। सरायमीर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम को रेस्टोरेंट का निरीक्षण भी किया। सीओ ने बताया कि रामेश्वर कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें