फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाढ़ खंड की भूमि पर बने भवनों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाढ़ खंड और प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के गुरुटोला मोहल्ले में अभियान चलाकर अवैध मकानों को ढहा दिया। सड़क के किनारे बाढ़ खंड की जमीन पर बने आवासों पर बुलडोजर चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग मिन्नतें करते रहे लेकिन उनकी बातों को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन

बाढ़ खंड की जमीनों पर हर जगह अतिक्रमण है। विभाग अपनी ही जगह को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पा रहा है। नगर के गुरुटोला क्षेत्र में सड़क के किनारे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मकान का निर्माण कराकर बाढ़ खंड की जमीन पर कब्जा जमा लिया था। जमीन को खाली करने के लिए दो दिन पहले विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, लोगों ने बाढ़ खंड के नोटिस को हल्के में लिया और जमीन को खाली नहीं किया।
बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड के अधिकारी तहसीलदार सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का कार्य शुरू किया तो आनन-फानन में लोग अपने सामानों को घर से बाहर सुरक्षित रखने लगे। इस दौरान टीम ने कई मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण को हटाया। वहीं कई मकानों को छोड़ दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला। लोग प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें