फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, बेटे को बचाना चाहते हो तो 80 हजार रुपये भेजो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के भूलंडीह गांव निवासी पंकज के घर वाले व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। कहा कि आपका बेटा ड्रग्स केस में पकड़ा गया है। अगर छुड़ाना चाहते हो तो तत्काल 80 हजार रुपये भेजो।
विज्ञापन

उधर फोन पर किसी लड़के के पिटाई के बाद चिल्लाने की आवाज आ रही थी। पंकज सहित पूरा परिवार रहम की भीख मांगने लगा। इतना ही नहीं अपराधी ने परिवार के बीती घटनाओं का भी जिक्र किया, जिससे उन्हें यकीन हो गया। इसी बीच घर की एक महिला ने दूसरे फोन से दिल्ली में रहने वाले अपने परिवार के सदस्य कृष्णदत्त को फोन मिलाकर घटना की जानकारी ली। कृष्णदत्त ने बताया कि यहां सब ठीक है, कृष्णदत्त ने भतीजे को तत्काल पता किया तो भतीजा बोला मैं तो सुरक्षित हूं और रूम पर पहुंचने वाला हूं। तब परिवार के सदस्यों को समझ आया कि वह किसी फ्रॉड के चक्कर में फंसने वाले थे। महेश्वर दत्त अपनी पत्नी संग मंगलवार देर शाम बरदह थाने पहुंचे और घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें