फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुपट्टे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशनदेवपुर गांव में एक किशोरी का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशनदेवपुर गांव श्रीराम निषाद की (17) पुत्री खुशबू बृहस्पतिवार की शाम अपने घर में थी। परिजन घर पर नहीं थे। शाम करीब चार बजे जब परिजन घर पहुंचे तो घर के कमरे में छत से दुपट्टे के सहारे खुशबू लटक रही थी। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें