फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः मंदिर में पूजा करने गया प्रधान पति लापता, गांव में हड़कंप, अपहरण की आशंका

Sun, 04 Jul 2021 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के कैथौली गांव के प्रधानपति हौशला प्रसाद राजभर गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी भी हैं। रोज की भांति शनिवार की देर शाम भी वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर पर पूजा करने गए थे। 
विज्ञापन
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव की प्रधान शीला का पति शनिवार की रात से लापता है। प्रधान पत्नी ने पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रधानपति के जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। वहीं पुलिस लापता प्रधान पति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


कैथौली गांव के प्रधान पति हौशला प्रसाद राजभर गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी भी हैं। रोज की भांति शनिवार की देर शाम भी वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर पर पूजा करने गए थे। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिस पर प्रधान पत्नी शीला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पत्नी ने चुनावी रंजिश में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार बीते पांच जून को भी प्रधानपति पर चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हमला भी किया था। चुनाव प्रचार के समय भी विरोधियों इन पर हमला किया था। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें