फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कोलपुर कुशहा गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। उसने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

कोलपुर कुशहा गांव निवासिनी कंचन यादव का विवाह चंद्रजीत यादव के साथ 2009 में हुआ था। कंचन के रहते ही उसके पति ने उसे झांसा देकर दूसरी शादी कर ली। कंचन का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया था, जिसके संबंध में उसने पारिवारिक न्यायालय वाराणसी में दहेज व भरण पोषण का वाद भी दाखिल किया था। उसकी 9 वर्ष की एक पुत्री भी है। दूसरी शादी की जानकारी पर उसने पति व ससुर को फोन किया तो उन लोगों ने उसे घर बुलाया। जिस पर 16 नवंबर को वह अपने चाचा कल्पनाथ के साथ ससुराल पहुंची तो पति व परिवार के अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कंचन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें