फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पति ने विदेश से फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना आईमा गांव निवासी महिला ने पति पर विदेश से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिकार अधिनियम व दहेज उत्पीड़न के तहत पति, सास, ससुर व देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पाटिल गौसपुर गांव निवासी आलिया का विवाह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुकन इमा गांव निवासी फिरोज के साथ 26 जनवरी 2022 को हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विवाह के बाद पता चला कि पूर्व में एक और बीबी फिरोज भी रही। इस बीच आलिया ने एक पुत्री को जन्म दिया। पति कुवैत जाकर कमाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि एक जनवरी को पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आलिया अपनी पुत्री के साथ बिलरियागंज में मायके में रहने लगी। जब पति विदेश से आया तो आलिया ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर दी। जीयनपुर पुलिस ने पति मोहम्मद फिरोज, ससुर अमीन अहमद, सास आशिया और देवर साबिर व समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें