फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: कुवैत से पति ने वाट्सएप पर दिया तीन तलाक, पत्नी बोली- ससुराल के लोगों ने मारने की कोशिश की

Wed, 09 Aug 2023 03:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बोरौना गांव निवासी महिला ने कुवैत में रहने वाले पति पर तीन तलाक का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का ये भी आरोप है कि पति के तलाक देने के बाद ससुराल के लोगों ने उसे मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में तीन तलाक का एक और मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले से एक और तीन तलाक का मामला सामने आया है। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर कुवैत से वाट्सएप पर ऑडियो भेजकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी निसार अहमद की पुत्री शायमा परवीन की शादी वर्ष 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी मोहम्मद सलमान के साथ हुई थी। शायमा परवीन ने बताया कि शादी के तीन माह बाद उसे पता चला कि उसके पति ने किसी और से भी शादी की है। इसके बाद से वह बार-बार उसे छोड़ने की धमकी देने लगा। वर्तमान में उसका पति कुवैत में है।

उसने कुवैत से वाट्सएप पर ऑडियो भेजकर तीन तलाक दे दिया। तलाक की खबर सुनते ही वह सन्न रह गई। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारने की भी कोशिश की। इसके बाद से वह मायके में रह रह रही है। जबकि उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसपी अनुराग आर्य से की। एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जलमग्न हुआ विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट, छत पर हो रहा शवदाह, अलर्ट पर कमिश्नरेट पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें