फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमी के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, फायरिंग में प्रेमी घायल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Apr 2026 10:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक महिला को उसके परिचित के साथ देखकर पति भड़क गया। उसने फायरिंग कर दी, जिसमें महिला का परिचित शख्स घायल हो गया। 
विज्ञापन
घायल को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव स्थित अमृत सरोवर के पास शनिवार शाम करीब छह बजे पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया और गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। घटना में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कतरा कुटिया आंखूपुर निवासी महिला की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेनमवली गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को वह अपने परिचित रमेश कुमार (30) निवासी पेंडरा, सरायमीर के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों वैसाडीह स्थित अमृत सरोवर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए पति अपने दो साथियों के साथ वहां मौजूद था। दोनों को साथ देखकर पति भड़क उठा और प्रेमी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। 

इसी दौरान उसने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें रमेश कुमार के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: नई दुकान के लिए घर में रखा था इलेक्ट्रॉनिक सामान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; बाल- बाल बचा पांच साल का मासूम
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। महिला के पति को शंका है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न कोई तहरीर मिली है। जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें