फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पति को पत्नी और सालों से जान का खतरा, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सालों से जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी संतोष साहू ने पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संतोष ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले खजुरी गांव में हुई थी। पत्नी के कहने पर उन्होंने खजुरी में जमीन खरीदकर मकान बनवाया, जिसके बगल में उनके साले रहते हैं। संतोष बिहार में दाना-भूंजा की दुकान चलाते हैं और पत्नी के खाते में खर्च के लिए पैसे भेजते रहते हैं। कुछ जमीन बेचकर जमा किए गए पैसे भी पत्नी के खाते में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साले खजुरी के मकान और पत्नी के खाते में जमा पैसे पर नजर रखे हुए हैं। 30 अप्रैल को जब वह घर आए तो सालों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका पीछा किया। किसी तरह भागकर वह अहरौला थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि साले पहले भी उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। अहरौला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें