फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संतान न होने के विवाद में पत्नी की हत्या का आरोपी पति व देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
अतरौलिया थाने की पुलिस ने पति व देवर को किया गिरफ्तार। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आज़मगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने रविवार को संतान न होने के विवाद को लेकर पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और देवर को सिकंदपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पति पंकज सिंह व देवर विनय सिंह रतुआपार गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि एक मई को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने अतरौलिया थाने पर तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री सिप्पी सिंह (36) की संतान न होने को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस आधार पर थाना अतरौलिया पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने रविवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पंकज सिंह व देवर विनय सिंह को सिकंदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें