मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शाहखजुरा गांव के पास नहर का तटबंध देर रात टूट गया था। उसे ठीक भी करा दिया गया है। खेतों में पानी अधिक है। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकल जाए तो पता चलेगा कि कितने बीघा फसल प्रभावित हुआ है।