एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को जिन 26 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें चोरी, अवैध शराब, जहरीली शराब, गांजा तस्करी, आर्म्स एक्ट, हत्या, गौवध, लूट, दुष्कर्म के बाद हत्या आदि घटनाओं को कारित करने वाले अपराधी शामिल है। हिस्ट्रीशीट के माध्यम से अब इन शातिर अपराधियों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी।
अपराधियों की नकेल कसने की कवायद जिले में लगातार जारी है। एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को विभिन्न अपराधों में शामिल 26 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलवाया। इसमें सर्वाधिक पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बिलरियागंज थाने में खोली गई। वहीं अपराध की बात की जाए तो शराब कारोबार से संबंधित सर्वाधित नौ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को जिन 26 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें चोरी, अवैध शराब, जहरीली शराब, गांजा तस्करी, आर्म्स एक्ट, हत्या, गौवध, लूट, दुष्कर्म के बाद हत्या आदि घटनाओं को कारित करने वाले अपराधी शामिल है। हिस्ट्रीशीट के माध्यम से अब इन शातिर अपराधियों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी। एसपी के अनुसार गंभीरपुर थाना के भिटिया निवासी हारून उर्फ नाटे के खिलाफ चोरी के मामले में 11 अभियोग पंजीकृत है।
Trending Videos
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
निजामाबाद थाना के बुहसेनपुर निवासी इंद्रेश यादव की अवैध शराब मामले में हिस्ट्रीशीट खुली है। इसके अलावा सूर्यभान निवासी अमदही थाना जहानागंज की आर्म्स एक्ट में, परवेज निवासी अमदही थाना जहानागंज की गांजा व शराब तस्करी में, लक्ष्मण सैनी निवासी आजमपुर थाना कंधरापुर की नाबालिग संग दुष्कर्म व हत्या के मामले में, अनिल यादव व सुरेंद्र यादव निवासी सुरसी थाना सिधारी की गांजा तस्करी में, लल्लन यादव निवासी बगवार थाना बिलरियागंज की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी क्रम में कहरू राम निवासी हरीपुर थाना बिलरियागंज की गौवध, परशुराम यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर बिलरियागंज की शराब तस्करी, रफीक अहमद निवासी छिही थाना बिलरियागंज की गौवध, प्रहलाद यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर की शराब तस्करी, मान सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना जीयनपुर की शराब तस्करी, ललित राजभर निवासी बड़ागांव दीदारगंज की लूट, पंकज यादव व पुनीत यादव निवासी चकगंज अलीशाह थाना दीदारगंज की जहरीली शराब, अशोक यादव निवासी उदयपुर थाना फूलपुर की शराब तस्करी, सुनील यादव निवासी कोठिया थाना सरायमीर की गांजा व शराब तस्करी, नौशाद शेख निवासी सदरपुर खरौली थाना फूलपुर की जाली नोट, अंशदीप सिंह निवासी वाजिदपुर थाना कप्तानगंज की लूट व धोखाधड़ी में हिस्ट्रीशीट खुली।
वहीं एसपी ने संचम यामदव निवासी बघरा थाना तरवां की हत्या व डकैती, सत्यम उर्फ रिशु निवासी बघरा थाना तरवां की लूट, मैनू बनवासी निवासी खम्हौली थाना बरदह की डकैती, मो. अकमल निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह की हत्या, अब्दुल्लाह निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह की नाबालिग संग दुष्कर्म व सूर्यभान निवासी चकगज अली शाह थाना दीदारगंज की जहरीली शराब मामले में हिस्ट्रीशीट खुली। एक साथ दो दर्जन से अधिक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर पुलिस अपराधियों की नकेल कसने की रणनीति पर काम कर रही है।