फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिन भर उमस, शाम को बारिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के जहां चेहरे खिल गए। वहीं, निचले हिस्सों में पानी ल्रग गया। उमसभरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले चार-पांच दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादलों के आने- जाने से गर्मी से राहत मिली है। इससे किसान रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। मंगलवार के दिन दोपहर के समय थोड़ी धूप निकली थी लेकिन आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ था। शम करीब तीन बाजे अच्छी बरसात हुई। इसके बाद शाम तक बूंदाबादी होती रही। इससे दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। लालगंज : क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश से आम जनता से लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे। विगत कई दिनों से हल्की बूंदाबादी हो रही थी, लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। झमाझम बारिश से उनका इंतजार खत्म हो गया। भारी बरसात से कस्बा व आसपास के गांवों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें