फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किसान उर्वरक पॉइंट ऑफ सेल मशीन से ही खरीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लगभग 2,10,000 हेक्टेयर में धान की रोपाई की जानी है। जिसके लिए जुलाई माह में यूरिया की खपत 10,216 मीट्रिक टन होनी है, जिसके सापेक्ष जिले में 26,000 मीट्रिक टन यूरिया फुटकर बिक्री केंद्रों पर तथा 6,700 मीट्रिक टन यूरिया पीसीएस के बफर गोदाम पर उपलब्ध है। उक्त जानकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगन दीप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान उर्वरक पॉइंट ऑफ सेल मशीन से ही खरीदें। खाद खरीदने के लिए किसान को आधार कार्ड एवं खतौनी लाना अनिवार्य है। किसान खाद खरीदने के बाद पॉइंट ऑफ सेल मशीन से प्राप्त बिक्री रसीद को अवश्य प्राप्त करें। यूरिया का बिक्री दर 266.50 रुपये प्रति 45 किलोग्राम बोरी एवं डीएपी का बिक्री दर 1350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम बोरी निर्धारित है। किसान किसी भी समस्या के लिए मो.नं. 9450753720, 9453072429, 9792773880, 9565184072, 7839882455 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि निर्धारित दर से अधिक यूरिया व डीएपी की बिक्री नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें