फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले के माथे से कैसे मिटेगा कुपोषण का कलंक, पोषाहार की हो रही कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बंटने वाला पोषाहार बाजार में बिक रहा है। इस तरह का मामला बुधवार को शहर में सामने आया है। चौक स्थित बिहारी जी मंदिर के पास एक किराने की दुकान में कई पेटी सोयाबीन तेल रखा देखा गया। सरकारी तेल बाजार में बिकता देख किसी ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो बनता देख दुकानदार स्कूटी पर रखकर पेटी लेकर भागने लगा। जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले संज्ञान में आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जिले के माथे पर लगे कुपोषण के कलंक को मिटाने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित हो रही है। बच्चे कुपोषित न हो इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को सोयाबीन तेल, दलिया व चने की दाल मुफ्त दी जाती है। जाकि बच्चे कुपोषित न हो सके। हर महीने गर्भवती प्रति महिलाओं को उक्त सामग्री दी जाती है। इसके लिए शासन की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी कालाबाजारी की जा रही है। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। मुख्य चौक के पास स्थित बिहारी जी मंदिर के समीप एक किराने की दुकान पर सोयाबीन आयल की कई पेटियां बाजार में रखी थी। खुले बाजार में सरकारी सामग्री को बिकता देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दुकानदार को जब पता चला कि वीडियो बनाया जा रहा है तो दुकानदार ने सीधा कहा कि यह हमारा सामान नहीं है। वहीं दूसरी तरफ एक स्कूटी पर बैठा युवक तेजी से बेटियों को रख गाड़ी लेकर भागते नजर आ रहा है। फिलहाल मामला कितनी सही है कितना गलत यह तो जांच का विषय है।
इंसेट:
लाभार्थियों के बीच स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों से सोयाबीन तेल का वितरण करते हैं। दुकान में सोयाबीन तेल कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मनोज मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें