फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ कैसे राजस्थान पहुंचे पति-पत्नी, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद में लॉकडाउन है और सीमाएं सील हैं। बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर से तो नव दंपती कार से राजस्थान चले गए। वहां पर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। लॉकडाउन में नियमों को तोड़ लोग सीमा कैसे पार कर रहे जिलाधिकारी एनपी ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी का जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाख दावे कर लेकिन इन सील सीमाओं के बीत रोजाना आवागमन हो रहा है। गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर की सीमाओं को वाहन के साथ आराम से पार कर लिया जा रहा है और कहीं पूछताछ भी नहीं हो रही है। रोजाना बाहरी प्रदेश से लोगों का वाहन और पैदल जनपद में पहुंचा इस बात की गवाही दे रहा है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामले में कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
राजस्थान के एक लड़के ने बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर की लड़की से 23 मार्च को शादी की। सामान्य ढंग से हुई शादी के बाद वो ससुराल में रुक गया। इस दौरान लॉकडाउन तोड़कर वो 21 अप्रैल को पत्नी के साथ राजस्थान पहुंच गया। वहीं, पकड़े जाने पर जांच की गई तो पति-पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले। राजस्थान से मिली सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम छतरपुर ससुराल में रह रहे परिवार के तीन सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां सैंपल लेने के बाद उन्हें आरके फार्मेसी में क्वारंटीन किया गया है। गांव में सैनिटाइजेशन आदि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

छतरपुर के दो लोगों के राजस्थान में कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। परिवार के तीन लोगों का सैंपल लेने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। गांव में सेनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें