फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिलो में लगेगा गृहकर

Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
house tax
विज्ञापन
मुबारकपुर। पालिका बोर्ड की बैठक गुरुवार को कार्यालय सभागार में पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पालिका में पहली बार शामिल हुई अमिलो ग्राम पंचायत के मोहल्ला बलुआ, नेवादा, सरैयां और अमिलो गृहकर लगाने का फैसला लिया गया। ईओ के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर सभासदों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन



पालिका बोर्ड की बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। 17-18 फरवरी को आयोजित होने वाले हाफिज़ मिल्लत के उर्स पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था पर चर्चा की गई। नगर में होने वाले निर्माण कार्यो पर विचार किया गया। बैठक शुरू होते ही सभासद इरफ़ान अहमद और अन्य ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में न बैठने पर सवाल खड़ा कर दिया।


जोरदार विरोध जताया, जिसको लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। सहमति बनी कि पहले बिंदु पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा ने नगरपालिका की सीमा में पहली बार शामिल हुई अमिलो ग्राम पंचायत के मोहल्ला बलुआ, नेवादा, सरैयां, अमिलो आदि के आवासों पर गृहकर लगाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन



सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिकअध्यक्ष ने विश्वस्तरीय उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों का भव्य स्वागत और व्यवस्था देने की सभसदों से अपील की। नजऱे आलम, हाजी इफ़्तेख़ार अहमद, वकील अहमद, अरशद जमाल, शराफत अली, जावेद आलम, वक़ार अहमद, बशीर अहमद, मुहम्मद असलम आदि उपस्थित रहे।


नहीं उपस्थित हुईं महिला सभासद
मुबारकपुर। पालिका बोर्ड की बैठक में महिला सभासद उपस्थित नहीं हुईं। पिछली बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने आदेश दिया था कि बैठकों में महिला सभासदों का स्वंय उपस्थिति होना अनिवार्य है। क्योंकि महिला सभासद प्रतिनिधियों की उपस्थिति नियम विरुद्ध है। गुरुवार को भी पालिका बोर्ड की बैठक में एक भी महिला सभासद मौजूद नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें