फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के बाहर मेडिकल स्टोरों की होगी जांच

Thu, 16 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की रात जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों की जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी 11 से 24 जुलाई तक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव-गांव घूमने के बाद यह पाया गया कि जनता की निगाह में सरकारी अस्पताल की साख गिरी है। सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस डाक्टर होने के बाद भी झोलाछाप डाक्टरों के प्रति जनता का विश्वास रहता है। पीएचसी और सीएचसी रहने के बाद भी इसके प्रति जनता का विश्वास नहीं है।

अक्सर डाक्टरों के अस्पतालों पर न रहने की शिकायतें मिलती हैं। डाक्टर सस्ती दवा देते हैं और मंहगी दवा बाहर से लिख देते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सक समय से अस्पताल में बैठें और बाहर की दवा लिखने के बजाए अस्पताल की दवा लिखें। कहा कि जहां-जहां सरकारी अस्पताल हैं, उनके बाहर मेडिकल स्टोर की अनेक दुकानें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ से कहा कि टीम बनाकर अस्पतालों के सामने खुलने वाले मेडिकल स्टोरों की जांच कराएं।  सीएमओ डा. काली प्रसाद ने कहा कि अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था है कि कापर टी पूर्व में केवल 3 वर्ष तक कार्य करता था लेकिन अब कापर टी 10 वर्ष तक कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज, फूलपुर, लालगंज और महिला अस्पताल में मेगा कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र वर्मा, डा. बीआर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डा. परवेज अहमद आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें