फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की लाश नदी में फेंकने वाले चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब ढाई माह पूर्व पड़ोसी किशोर के साथ पकड़ी गई किशोरी की हत्या कर लाश घाघरा नदी में फेंकने वाले दोनों चाचाओं को महराजगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कटानी बाजार के पास से गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों के जेल भेज दिया है। साथ ही इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

महराजगंज थाने के कार्यवाहक प्रभारी आरके तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू गुप्ता और उसका भाई जितेंद्र गुप्ता है। यह दोनों सगे भाई महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक राजू की 17 साल की भतीजी का प्रेम प्रसंग गांव के ही किशोर से था। दोनों का मकान आसपास होने की वजह से एक साथ कालेज पढने जाते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। सात नवंबर 2019 को किशोरी और किशोर घर के पास रंगेहाथ पकड़ लिया था। इस दौरान राजू और जितेंद्र ने अपनी भतीजी किशोरी को जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोग किशोरी की मौत के बाद उसकी लाश घाघरा नदी में फेंक दिया। उधर प्रेमिका के गायब होने से दुखी प्रेमी दस सितंबर की रात को अपने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही पूरा घटनाक्रम सुसाइड नोट में लिख दिया। सुसाइड नोट से किशोरी की भी हत्या होने का मामला सामने आया था। किशोरी की हत्या के बाद भी उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस भी मौन साध गई। 21 सितंबर को जब किशोरी का पिता घर पहुंचा तो घटनाक्रम से अवगत हुआ। साथ ही थाने में जाकर अपने भाई राजू और जितेंद्र के विरुद्ध अपहरण कर हत्या और लाश गायब करने की धारा में केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए बुधवार को इन दोनों आरोपियों को कटानी बाजार के पास से गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को दोष और गुण के विषय में गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें