फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक: रमेश जी

विज्ञापन
विचार परिवार के फाल्गुनोत्सव एवं नव-संवत्सर स्वागत समारोह में होली खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के कालीनगंज रोड स्थित पंचशील वाटिका में शनिवार की शाम विचार परिवार द्वारा भव्य फाल्गुनोत्सव एवं नव-संवत्सर स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके बाद होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। माज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय नव-संवत्सर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ जीवन जीने का संदेश दिया। कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा कलाकार आर्यन बाबू (लिटिल स्टार, गायक एवं अभिनेता) ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सह-संचालक राजेन्द्र, विभाग प्रचारक दीनानाथ, रवि शंकर (प्रांत), कामेश्वर (जिला संचालक), अजय (सह जिला संचालक), सह विभाग कार्यवाह रवि, जिला प्रचारक रमाकांत, जिला कार्यवाह अरुण पाल, तेज, सत्य विजय राय, अभय दत्त आदि रहे। के साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें