फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चासनी वाली गुजिया 300-350 रुपये किलो बिक रही

विज्ञापन
नगर के चौक क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर रखी गुजिया और खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और पारंपरिक मिष्ठान गुजिया की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। शहर की मिठाई दुकानों पर रेडिमेड गुजिया 300 से 350 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। विशेष गिफ्ट पैक में गुजिया की कीमत 1000 से 1500 रुपये प्रति दो किलो तक है। वहीं, एक किलो की पैकिंग 800 से 900 रुपये है। देशी घी की गुजिया 500 रुपये किलो बिक रही है। होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा माना जाता है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए आकर्षक पैकिंग वाली प्रीमियम गुजिया खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। मिठाई दुकानदारों का कहना है कि इस बार ड्राई फ्रूट और खास सामग्री से तैयार की गई गुजिया की मांग ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार, महंगाई के बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। दुकानदार मनोज गुप्ता ने बताया कि होली से एक सप्ताह पहले ही ऑर्डर बढ़ने लगते हैं और त्योहार के दो-तीन दिन पहले मांग अपने चरम पर पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि चासनी वाली गुजिया जहां 350 रुपये बिक रही है, वहीं नार्मल गुजिया 300 रुपये किलो बिक रही है। भोला ने बताया कि होली के मौके पर तोहफा देने के लिए सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट्स) के आकर्षक पैक भी तैयार किए गए हैं। ये गिफ्ट पैक विभिन्न श्रेणियों में आते हैं, जो लगभग 500-600 से शुरू होकर मात्रा के हिसाब से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें