फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाईचारे का संदेश देते हैं होली और रमजान

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। मिजवां फाउंडेशन की बैठक बृहस्पतिवार को कार्यालय पर संस्था के संस्थापक आर हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली और जुमा की नमाज को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सैय्यद शमीम काजिम एडवोकेट ने कहा कि रमजान में दूसरे जुमा की नमाज और होली एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिसे देखते हुए बीच का रास्ता निकाला है। शियाओं के सबसे बड़े धर्म गुरू आयतुल्लाह सिस्तानी के हवाले से कहा गया कि जहां पर रंग खेला जाय वहां नमाज दो बजे हो और जहां पर संभव हो वहां पर वक्त पर जुमा की नमाज पढ़ी जाए ताकि हिन्दू व मुसलमान दोनों में भाईचारा और अमन-चैन कायम रहे। संस्थापक आर, हुसैन ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रेम और शांति के साथ इसे मनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें