फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक तीन माह पर कराएं बाल संरक्षण समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर कक्ष में बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव की अध्यक्षता में ब्लाक और ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल श्रमिकों और शोषण के शिकार बच्चों का स्कूलों में दाखिला दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि बच्चों को सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करने एवं उनके स्वस्थ शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए ब्लाक व ग्राम स्तर पर संरक्षण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक तीन माह पर अपने-अपने ब्लाक में बाल संरक्षण समिति की बैठक कराएं। ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चे जो बाल श्रम, बाल एवं शोषण के शिकार है, व जो शिक्षा वंचित हैं उनको स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। ब्लाक व ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चे जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड या सामान्य के पात्र हैं उनको भी योजना से लाभान्वित करें। प्रत्येक पुलिस थानों पर बाल कल्याण अधिकारी नामित हैं जो बच्चों को कानूनी मदद करते हैं। उनसे भी सहयोग ले सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि अक्तूबर में ब्लाक व ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति की बैठक कराएं और उसकी कार्यवृत्ति एवं फोटोग्राफ जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर सभी सीडीपीओ, मिशन शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें