जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायती राज विभाग ने जलजनित रोगों से निबटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम पंचायतों की सफाई के लिए 4060 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। गांवों में पानी को विसंक्रमित करने के साथ ही क्लोरीन की गोलियां बांटी जाएंगी। डीपीआरओ ने डेंगू, टाइफाइड, पीलिया व जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिया है। जिला पंचायती राज अधिकारी लालजी दुबे ने कहा कि यदि कहीं टैंकरों से जल उपलब्ध करवाया जाना है तो इस पेयजल को विसंक्रमित किया जाएगा। सभी पेयजल स्रोतों से समय-समय पर जल के नमूने एकत्र किए जाएं। वहीं नमूने फेल होने की स्थिति में पेयजल स्रोतों के निरीक्षण के लिए गठित समिति नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने अभियान चलाकर डेंगू, मलेरिया एवं वायरल फीवर तथा अन्य जल जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए लगातार सफाई व एंटी लार्वा दवा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों को गरम किया हुआ पानी पीने की सलाह दी है।