फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पशुतस्कर गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

विज्ञापन
कप्तानगंज में पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी हिस्ट्रीशीटर आरिफ उर्फ फुसी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में वांछित एक गोतस्कर आरिफ उर्फ फुसी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर होने के साथ गोवध, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में वांछित बताया गया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना कप्तानगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 12 मई को ग्राम कुशमहरा स्थित सीएचसी छितुवा के पीछे हुई गोकशी की घटना में शामिल दो अपराधी बाइक से धरौली मोड़ कूड़ाघर की तरफ जा रहे हैं और फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार फायरिंग करता रहा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान आरिफ उर्फ फुसी साहपुर सारैन थाना अहरौला के रूप में हुई है। वहीं भागे हुए आरोपी की पहचान आजाद निवासी मेहियापार थाना अहरौला के रूप में की गई है।
विज्ञापन

घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे और वहां उनका वध कर मांस की बिक्री करते थे। घटना के बाद पशुओं के अवशेष नदी, नाले या खेतों में फेंक दिए जाते थे ताकि पुलिस को भनक न लग सके।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घायल आरोपी आरिफ उर्फ फुसी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन प्राथमिकी दर्ज हैं। मामले में थाना कप्तानगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें