फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर रोशन सिंह निवासी गंभीरवन को परदेशी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 जून को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में अन्य धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें