फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: असलहा का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
सरायमीर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी हिस्ट्रीशीटर एहसान खान। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहों को रखने की बात करने का वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत 25 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम के साथ वांछित और इनामी अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि छित्तेपुर निवासी एहसान खान थाना का हिस्ट्रीशीटर है। एहसान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पास तीन अवैध असलहे होने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आरोपी जौनपुर जिले के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के बड़ौर गांव में मौजूद है और असलहों के जरिए किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को सरायमीर लाया और पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक अवैध असलहा और कारतूस ग्राम छित्तेपुर स्थित सलीम की बाग में बंद पड़े ट्यूबवेल में छिपाकर रखे हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। बरामद असलहों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एहसान खान का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, महामारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर से जुड़े कुल 25 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें