गौवध की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों की रविवार को एसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसमें दो की फूलपुर कोतवाली तो दो की दीदारगंज थाने में हिस्ट्रीशीट खोल कर निगरानी शुरू की गई है। जनपद पुलिस शातिर अपराधियों की नकेल कसने की कवायद में लगातार जुटी हुई है। इसी के तहत एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने थाने में मो. असहद व अनवर उर्फ मुन्नू निवासी नेवादा की हिस्ट्रीशीट खोली गई। वहीं दीदारगंज थाना पुलिस ने इम्तेयाज निवासी फूलेश व नौशाद निवासी कुशलगांव की हिस्ट्रीशीट गौवध में खोलने की कार्रवाई किया। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद इनकी निगरानी भी शुरू करा दी गई है।