आजमगढ़। हिंदु युवा वाहिनी के अजमतगढ़ ब्लाक इकाई की मासिक बैठक कटैचा स्थित गौर ब्रह्म बाबा मंदिर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि हियुवा के जिला संयोजक विनोद सोनकर और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डा. सदानंद सिंह रहे। अध्यक्षता महंत विवेक मिश्रा ने की। विनोद सोनकर ने कहा कि हियुवा एक ऐसा मंच है जहां हिंदू विचारधारा और हितों के रक्षा की कार्ययोजना तैयार कर उसे योजनाबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डा. सदानंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को हियुवा में जोडे़ं। जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, पवन सिंह, राजवंत सिंह, विकास सिंह, सौरभ पांडेय, अभिमन्यु प्रजापति, संदीप मिश्र, दिनेश चौहान, सूरज तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, डा. हरिकेश मिश्र, अजीत मिश्र, रौनक मिश्र, विनीत मिश्रा आदि थे।