फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने सपा सरकार का पुतला फूंका

Wed, 28 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ को सिद्धार्थ नगर में  गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार की शाम कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


साथ ही राज्यपाल से प्रदेश की  समाजवादी पार्टी की सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
 सिद्धार्थ नगर में हिंदू युवा वाहिनी के सरंक्षक योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी से  जिले के पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।

मंगलवार की देर शाम साढ़े छह बजे पदाधिकारियों और  कार्यकर्ता प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। 

जिला  संयोजक हरिबंश मिश्रा ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की निंदा की। कहा कि  योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थ नगर में एक हिंदू परिवार से मिलने जा रहे थे।  लेकिन वहां के प्रशासन ने उन्हें शहर की सीमा पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि प्रदेश में गंुडाराज कायम हैं लोग सुरक्षित नहीं हैं। एेसे में जनता सरकार से क्या अपेक्षा रखेगी।

गुस्साए कार्यकर्ताआें ने चेतावनी देते हुए कि यदि अविलंब सांसद योगी आदित्यनाथ को रिहा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन  करने को बाध्य होंगे।  पुतला दहन के दौरान विरेंद्र सिंह, जगदंबा बाबा, हलधर  दूबे, विनोद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें