फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ पदयात्रा

Sun, 12 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली जो लाटघाट से शुरू होकर बेलकुंडा बाजार तक गई। यहां सभा की गई, जिसमें वक्ताओं ने किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल को लागू नहीं होने देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


 पदयात्रा की अगुवाई पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने की।  जनसभा की गई जिसमें पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की। कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है।  पदयात्रा में अरविंद जायसवाल, हृदय नारायण राय, पवारू चौहान, सुरेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रविवार को मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुराखिजिर स्थित रोडवेज से कांग्रेस पार्टी ने पदयात्रा निकाली। जो  बड़ी अर्जेंटी, छोटी अर्जेंटी, पुरानी बस्ती, कटरा होते हुए अमिलो गांव होते हुए महजनवां पहंुची। यहां हुई सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव और पर्यवेक्षक जाफर मूसा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें