फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का हाईवे: अयोध्या आजमगढ़ मार्ग पर सत्रह अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ से अयोध्या जाने वाले हाईवे पर जगह-जगह बने 17 कट हादसों को दावत दे रहे हैं। इन कटों से निकलने के चक्कर में कितने ही लोगों की दुर्घटना हो चुकी है। इसके बावजूद इन कटों को बंद करने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई कवायद नहीं की जाती। इतना ही नहीं यहां पर संकेतक और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हाईवे के बीच डिवाइडर को तोड़कर कई जगह अवैध कट बने हैं। ऐसा नहीं है कि अवैध बनाए गए कटों का प्रशासन या हाईवे अधिकारियों को पता नहीं है। पता होने के बावजूद अधिकारी अनजान बने रहते हैं। प्रशासन की लापरवाही ही लगातार हादसों का कारण बनती है। आजमगढ़ से अयोध्या जोड़ने वाला यह हाईवे सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं, जिनमें कुछ लोग घायल होते हैं तो कुछ की जान भी जा चुकी है।

00

कोहरा के साथ बढ़ेंगे हादसे

फोरलेन हाईवे पर अवैध कटों की भरमार है। आजमगढ़ से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर हर बाजार में अवैध कट हैं लेकिन किसी की नजर इसपर नहीं है। नवंबर से ठंड बढ़ने के साथ कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। ऐसे में अवैध कट बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


00

डीएम का निर्देश है लेकिन वहां पर हमारा स्थानीय लोगों से झगड़ा हो जाता है। हम डीएम को पत्र लिखकर पुलिस की मांग करते हैं फिर इन्हें बंद कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


जितेंद्र, मैनेजर, एनएचएआई वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें