बलरामपुर। जिला अस्पताल के एक ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस ग्रुप में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी शामिल हैं। इसमें कुछ लोगों ने टिप्पणी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। टिप्पणी का स्क्रीन शाॅट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की ओर से एक ''डीडीएच आजमगढ़'' नाम से ग्रुप है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी जुड़े हैं। उक्त ग्रुप में किसी ने प्रधानमंत्री की कार्टून वाली तस्वीर डाली। इसमें आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की ओर से टिप्पणी के बाद फिर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ग्रुप के किसी सदस्य ने उसका स्क्रीन शाॅट लेकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि ग्रुप पर कई अधिकारी भी जुड़े हुए हैं।
00
मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो एसआईसी से बात करता हूं। मामले की जांच कराते हुए संबंधित पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. अशोक कुमार, सीएमओ, आजमगढ़