फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: टूट कर गिरा हाईटेंशन तार, कई दुकानों में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 27 Apr 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मेंहनगर थाना के घिनहापुर चट्टी पर हुई घटना, हजारों का सामान जलकर स्वाहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेंहनगर में स्थानीय थाना क्षेत्र के घिनहापुर चट्टी के पास गुमटी व दुकानों पर ही जर्जर बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा। जिससे एक गुमटी समेत कुछ दुकानों में आग लग गई। वहीं दुकान व गुमटी पर मौजूद लोग बालबाल बचे। घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तार को दूर हटाया और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

घिनहापुर (शंभूपुर) चट्टी पर गुमटी व कई पक्की दुकानें स्थित हैं। इसी गुमटी के पास से बिजली विभाग का जर्जर हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गया और उसकी स्कार्पिंग से निकली चिंगारी से चट्टी पर स्थित गुमटी व अन्य कई दुकानों में आग लग गई।

दुकान पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। टूटकर गिरे तार में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसके चलते लोग आग बुझाने के बजाए खुद को बचाना ज्यादा ठीक समझा। सबस्टेशन कम्हरिया पर फोन कर लोगों ने लाइट कटवाई। इसके बाद तार को किनारे कर आग बुझाने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पिलखुवा गांव निवासीदया यादव ठेला पर समोसा टिकिया बेचते थे जो जलकर राख हो गई। भिटकासो गांव निवासी विजय बहादुर यादव की पान की गुमटी भी जल गई, जिससे नकदी व हजारों का सामान जलकर राख हो गया। रेंडा गांव के मुस्तफा की साइकिल बनाने की दुकान थी, इस गुमटी में भी आग लगी और हजारों रुपये के टायर-टयूब के साथ ही उपकरण जल गए। घटना की बात पूछने पर जेई सत्येंद्र गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि तार टूटा हुआ है तो उसे ठीक करा कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें