पिलखुवा गांव निवासीदया यादव ठेला पर समोसा टिकिया बेचते थे जो जलकर राख हो गई। भिटकासो गांव निवासी विजय बहादुर यादव की पान की गुमटी भी जल गई, जिससे नकदी व हजारों का सामान जलकर राख हो गया। रेंडा गांव के मुस्तफा की साइकिल बनाने की दुकान थी, इस गुमटी में भी आग लगी और हजारों रुपये के टायर-टयूब के साथ ही उपकरण जल गए। घटना की बात पूछने पर जेई सत्येंद्र गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि तार टूटा हुआ है तो उसे ठीक करा कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।