फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला बुलंद चोरों ने गहने, नकदी समेत लाखों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तथा पुलिस एक का भी खुलासा करने में अब तक असफल है। शनिवार की रात चोरों ने एक घर व मंदिर से लाखों की नकदी व जेवरात पर उड़ा दिए। पीड़ितों ने दीदारगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव निवासिनी सोनम राजभर पुत्री जियालाल ने दीदारगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अपने घर से गहनों, नकदी सहित पांच लाख की चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बीती रात वह और परिवार के अन्य लोग सो गए। देर रात चोर खपरैल उजाड़ कर अंदर घुसे और कमरे में लोहे के बक्से में रखा सोने की दो चेन, दो अंगूठी, सोने की नथिया, चांदी की करधनी, चांदी की पाजेब, कान की बाली, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, सोने का कान फूल, चांदी की सिकड़ी, तथा 20 हजार नगद लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता सोनम ने तहरीर में ग्राम सुरहन (कोटियां) निवासी एक युवक के ऊपर चोरी करने की आशंका जताई है। पीड़िता ने चोरी गए सामान का मूल्य पांच लाख रुपये बताया है। वहीं एसओ दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना हैं कि घटना हुई है लेकिन जितने की चोरी बतायी जा रही है, उनके की हुई नहीं है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी चोरी की घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली ग्राम सभा में हुई। गांव स्थित डीह बाबा के मंदिर से चोरों ने घंटा, दान पेटिका, साउंड सिस्टम आदि हजारों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया। गांव के ही वीरेंद्र मौर्य पुत्र मिठाई लाल मौर्या ने दीदारगंज थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें