फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत और संस्थागत आवेदन 5 अगस्त तक भरे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के कुल 806 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है। इसमें 26 राजकीय विद्यालय, 97 एडेड और 683 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। राजकीय, वित्तविहीन और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को समय पर आवेदन भरने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही फाॅर्म जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें