फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरम पर है महंगाई और बेरोजगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। गौसपुरघूरी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुहम्मदपुर ब्लाक का 17वां सम्मेलन शुक्रवार को हरिकेश गोंड और जलालुद्दीन की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर पर्यवेक्षक खरपत्तू राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन

पार्टी के राज्य परिषद सदस्य जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि भाजपा के वादे झूठे साबित हो रहे। भाकपा छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आने वाले समय में बड़ा जनांदोलन करेगी। इसके पहले पूर्व भाकपा जिलामंत्री कामरेड खरपत्तू राजभर और शहीद सिनोद कुमार के पिता तूफानी राम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कामरेड हरिगेन राम ने पार्टी का झंडा गीत गाया।
वहीं, संगठन विस्तार के लिए नौ सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। लालचंद यादव को ब्लॉकमंत्री, जलालुद्दीन को सहमंत्री व अशोक कुमार यादव एडवोकेट को संगठन मंत्री चुना गया। इस मौके पर राजनारायण, अशोक गोंड, कुबेर यादव, फूलचंद यादव, लालबहादुर पासवान, मक़ानू, रीता, पुष्पा, कवलपत्ति, हरिकेश गोंड, जयनारायण, राजेंद्र पांडेय, सकलदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें