फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर से ही आसमान में छाए रहे काले बादल, डेढ़ घंटे तक जमकर बरसे मेघा

विज्ञापन
शहरे में शुक्रवार को हुई बारिश से हुई जलभराव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में तड़के से ही मौसम की मिजाज बदला नजर आया। भोर से ही आसमान में घुप्प काले बादल छाए रहे। सुबह सात बजते ही तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश होती रही। गेहूं की पछैती खेती करने वाले ऐसे किसान जो अपने गेहूं की मड़ाई अभी तक नहीं कर पाए चिंतित नजर आए। हालांकि जनपद में माना जा रहा है कि लगभग 90 फीसदी गेहूं की कटाई का काम पूरा हो चुका है। सुबह के समय लगने वाली सब्जी आदि के बाजारों में दुकानदारों को परेशानी हुई । उधर बारिश के साथ ही आंधी से कई लोगों को छप्पर भी उड़ गए।
विज्ञापन

अप्रैल माह में इस बार मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। पिछले 15 दिन के दौरान कभी भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो जा रही है। शुक्रवार को भी भोर में अचानक से काले बादल छा गए। एकदम अंधेरा छा गया। सुबह सात बजते ही बारिश शुरू हो गई। लगभग साढ़े आठ बजे तक जमकर बारिश हुई। देवारा आदि क्षेत्र में गेहूं की पछैती खेती करने वाले किसानों की चिंता मौसम को लेकर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से गेहूं की मड़ाई का कार्य प्रभावित है। किसान अपने भीगे गेहूं को सुखाते है। अभी मड़ाई की तैयारी शुरू करते हैं कि फिर बारिश हो जाती है। इन किसानों को उत्पादन प्रभावित होना तय है। हालांकि कृषि विभाग का मानना है कि 80 से 90 फीसदी किसान अपनी मड़ाई का कार्य पूरा कर चुके हैं। कुछ एक किसानों की पछैती खेती के कारण गेहूं बचा हुआ है।
वहीं, सुबह के समय शहर के साथ ही अन्य कस्बों में छूट के समय में लगने वाले सब्जी आदि के बाजारों में दुकानदारों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी उन्होंने दुकानें लगाई ही थी कि बारिश शुरू हो गई। इससे वो भी सिर छिपाने के लिए स्थान ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

आम की फसल को नुकसान, बिजली बाधित
आजमगढ़। मेहनाजपुर क्षेत्र में भी आंधी के साथ बरसात हुई। किसानों का भूसा बनाने का काम चल रहा है। बारिश से काम रुक गया। रानी की सराय क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह तेज आ़ंधी और बारिश से कई घरों के टीनशेड़ उड़ गए। आम को भी काफी नुकसान हुआ। फूलपुर तहसील क्षेत्र शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश हुई। कई जगह पर टिनशेड एवं बिजली के खंभे टूट गए। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधीपुर गांव में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आंधी के साथ बारिश हुई।

शहर में शक्रवार सुबह आई आंधी और बारिश में उड़े दुकानों के तिरपाल।- फोटो : AZAMGARH

शहर में शुक्रवार को सुबह ऐसा नजारा रहा।- फोटो : AZAMGARH

तेज आंधी के चलते रानी की सराय में उड़े टीन शेड।- फोटो : AZAMGARH

सुबह हुई जोरदार बारिश में भींगते हुए जाते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें