फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। वहीं फसलों को संजीवनी मिल गई और किसान खुश हो गए।
विज्ञापन

अंबारी: अचानक बदले मौसम से क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इससे धान की फसल को काफी लाभ होगा। मक्का, बाजरा, अरहर, धान, गन्ना सहित सभी फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं मिर्चा की खेती करने वाले किसानों को भी लाभ होगा। मिर्चा लगाने के बाद फसलों को पानी नहीं देना पड़ेगा। खेतों में मक्का की फसल में भुट्टा लग चुके हैं। अरहर की फसल भी बारिश से तेजी से विकसित होंगी।
वहीं धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत समान है। अशोक, रामचन्द्र, चंद्रिका यादव, ईशनरायन, हवलदार, रामनयन आदि किसानों का कहना है कि बारिश से सभी फसलों को लाभ होगा। अंबारी, भेड़िया, गद्दोपुर, फुलेश, दीदारगंज, बिलारमऊ, माहुल आदि क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सगड़ी: तहसील क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, पकवा इनार, अजमतगढ़, बोझिया, महुलिया, करसौली, रामगढ़, कालिकापुर, पारीपट्टी, राजूपट्टी, भदांव, बिलरियागंज, अंडाखोर, मनिकाडीह, बागखालिस, अंजान शहीदमें मंगलवार को बारिश हुई। किसान भृगुनाथ सिंह, राम दरश, अजय यादव, सुरेंद्र, जयप्रकाश मौर्य, रामजनम, हरिनाथ मास्टर, राधेश्याम, लल्लन आदि किसानों का कहना है कि बारिश होने से उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं धान की फसलों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

मेजवां : फूलपुर कस्बा और ग्रामीण इलाकों मे शाम पांच बजे बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम छह बजे तेज़ हवा के साथ जमकर बारिश हुई। पछुवां हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें