फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने मां की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव की एक महिला की उसके मानसिक रूप से बीमार पुत्र ने जान ले ली। बहनों ने पड़ोसी के घर में भाग कर जान बचाई। फुलहरा गांव निवासी एक युवक विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। वह उल जलूल हरकत करता रहता था। रविवार की रात वह अचानक घर में मौजूद अपनी बहनों व मां को मारने-पीटने लगा। जान बचा कर मां कौशिल्या (47) बाहर
विज्ञापन

भागी तो बहनों ने पड़ोसी के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। वह युवक मां के पीछे दौड़ा और पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कौशिल्या को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को वहां से भी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात 12 बजे मौत हो गई। मां की हत्या करने वाला पुत्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें