नगर क्षेत्र में आसमान पर छाए काले बादल। संवाद
आजमगढ़।
मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को लगभग चार बजे शहगी क्षेत्र सहित सठियांव, बरदह, ठेकमा क्षेत्र में 30 मिनट तक बारिश हुई। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गया। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव और फिसलन की स्थिति रही।