फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंधी के बाद झमाझम, बारिश पेड़ गिरे, कई जगह बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अल सुबह तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, किसानों के चेहरे भी खिल गए। आंधी बारिश के चलते कई घंटों बिजली गुल रही। धूल भरी आंधी से कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। इससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अल सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही धूल भरी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देरी के बाद झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे हुई अच्छी बारिश से पूरा मौसम सुहाना हो गया। हालांकि करीब 11 बजे के बाद अच्छी धूप हो गई। वहीं बारिश से किसानों के खेतों में नमी आ गई और गन्ना, बाजरा सहित अन्य जायद की फसलों की सिंचाई भी हो गई।
अच्छी बारिश से किसान काफी खुश दिखे। उधर, आंधी-पानी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मातनपुर फीडर से ब्रह्मस्थान सहित सहित अन्य मुहल्लों की बिजली करीब छह घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। आंधी की रफ्तार कम होने पर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

निजामबाद: धूल भरी आंधी और पानी से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सुबह अचानक आए आंधी और तूफान से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत सब स्टेशन निजामाबाद, दत्तात्रेय फीडर से जुड़े निजामाबाद नगर पंचायत में शिवाला घाट, स्टेट बैंक रोड, शीतला मंदिर मार्ग पर करीब दो घंटों तक विभाग ने आपूर्ति ठप किया था। कुछ गांव में तार के ऊपर पेड़ की टहनी गिर जाने से लगभग 1 घंटे के लिए आपूर्ति बाधित हो गई थी।
आंधी-बारिश से गिरा पेड़, आवागमन बाधित
पवई। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पवई ब्लाॅक कार्यालय के सामने वर्षों पुराना आम का पेड़ गिर गया। पेड़ के धराशाई होने से उसके पास लगे विद्युत पोल व तार भी चपेट में आकर गिर गए। जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बीच मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।
21 किमी मार्ग पर जलभराव
अहरौला। एक दशक से अहरौला- कप्तानगंज मार्ग जर्जर है। जरा सी भी बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। बृहस्पतिवार को एक घंटे तक हुई अच्छी बारिश से पूरी सड़क जलमग्न हो गई। जर्जर मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। बता दें कि अहरौला- कप्तानगंज 21 किमी मार्ग वर्षो से जर्जर है। संवाद
नाले में गिरी बच्ची, बचाया
सुबह बारिश होने के कारण रोडवेज क्षेत्र में सड़क पर जल भराव हो गया था। इस दौरान निगम की बस से एक बच्ची नीचे उतरते समय नाले में चली गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को नाले से बाहर निकाला। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें