फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को कोरोना होने की सुन मां की रुकी धड़कन, कोरोना पीड़ित बेटे ने भी तोड़ दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर तीन संतकबीरनगर निवासी एक डॉक्टर को कोरोना हो गया। उनकी हालत गंभीर होने की जानकारी जब मां को हुई तो हृदयगति रुकने से सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं सोमवार की शाम कोरोना पॉजिटिव बेटे ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर कस्बा के संतकबीरनगर वार्ड निवासी 48 वर्षीय डॉ. ब्रजेश शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर वाराणसी पर तैनात थे। कोरोना होने की वजह से उनका दो सप्ताह से बीएचयू में इलाज चल रहा था। बेटे की हालत गंभीर होने की जानकारी पर मां प्रेमलता शर्मा (65) की सोमवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वहीं डॉ. ब्रजेश ने भी सोमवार की शाम दम तोड़ दिया। मां प्रेमलता शर्मा की मौत के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी गए हुए थे। शाम में अंतिम संस्कार हो रहा था कि इसी दौरान डॉ. ब्रजेश की भी कोरोना से मौत की सूचना परिजनों को मिली। मां का अंतिम संस्कार कर रहे डॉ. ब्रजेश के भाई अमरेश ये सुनकर घाट पर ही बेहोश हो गए। डॉ. ब्रजेश के पिता डॉ. अवधेश शर्मा कस्बे के प्रतिष्ठित डॉक्टर है। पत्नी व बेटे की मौत से वे भी मर्माहत हैं। मंगलवार को डॉ. अवधेश के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें