फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में स्वास्थ्य कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कादीपुर बाजार में बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के भदया गांव निवासी 53 वर्षीय इंद्रासन सिंह पुत्र रामराज सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पर बतौर स्वास्थ्य कर्मी तैनात थे। रोज की भांति बृहस्पतिवार की सुबह भी वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। अभी वह कादीपुर बाजार में पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में इंद्रासन सिंह को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें